ℹ️ यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह छात्रों की मदद के लिए एक निजी टूल वेबसाइट है — फॉर्म हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरें।
होम › फोटो को KB में Compress करें

फोटो को KB में Compress करें

फॉर्म कहता है "फाइल 50 KB से कम हो"? KB चुनिए, फोटो डालिए — उतने KB की साफ़ JPG तैयार।

कितने KB तक चाहिए?

🔒 फोटो सिर्फ़ आपके डिवाइस में प्रोसेस होती है।

फोटो का साइज़ KB में कैसे कम करें?

  1. ऊपर से अपना KB चुनें — जैसे 20 KB या 100 KB। सूची में न हो तो बॉक्स में खुद लिखें।
  2. फोटो या स्कैन किया डॉक्यूमेंट चुनें।
  3. टूल फोटो की क्वालिटी अपने-आप सेट करता है, ताकि फाइल आपकी सीमा से छोटी हो और फिर भी जितनी हो सके उतनी साफ़ दिखे।
  4. बहुत बड़ी फोटो (जैसे 4 MB) को बहुत छोटे साइज़ (जैसे 10 KB) में लाना हो, तो टूल फोटो की लंबाई-चौड़ाई भी थोड़ी कम कर देता है।

किस काम के लिए कितना KB?

डॉक्यूमेंटआम सीमा
पासपोर्ट फोटो20–50 KB
सिग्नेचर10–20 KB
अंगूठे का निशान20–50 KB
मार्कशीट / सर्टिफिकेट (फोटो के रूप में)100–300 KB
जाति / निवास / आय प्रमाण पत्र100–500 KB

ये सिर्फ़ आम सीमाएँ हैं। आपकी Notification में जो लिखा है, वही मानें। अगर pixel भी तय हैं, तो फोटो-सिग्नेचर Resize टूल इस्तेमाल करें — वह pixel और KB दोनों एक साथ ठीक करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Compress करने से फोटो धुंधली क्यों हो जाती है?

KB कम करने के लिए JPG कुछ बारीक जानकारी हटाता है। जितना छोटा साइज़, उतना असर। टूल हमेशा सबसे ऊँची क्वालिटी चुनता है जो आपकी सीमा में आ सके।

PNG फोटो डालने पर क्या होगा?

PNG को JPG में बदल दिया जाता है, क्योंकि ज़्यादातर सरकारी पोर्टल JPG/JPEG ही माँगते हैं। पारदर्शी हिस्सा सफ़ेद हो जाता है।

पोर्टल पर साइज़ थोड़ा अलग क्यों दिखता है?

कुछ वेबसाइट 1 KB = 1000 bytes मानती हैं, कुछ 1024 bytes। टूल सीमा से थोड़ा नीचे फाइल बनाता है, ताकि दोनों तरह से फाइल पास हो जाए।