फोटो पर नाम और तारीख क्यों माँगी जाती है?
कुछ भर्ती बोर्ड यह पक्का करना चाहते हैं कि फोटो हाल की है और उसी उम्मीदवार की है। इसलिए Notification में लिखा होता है कि फोटो के नीचे उम्मीदवार का नाम और फोटो खींचने की तारीख साफ़ लिखी हो। पहले लोग स्टूडियो में स्लेट पकड़कर फोटो खिंचवाते थे — अब यही काम यह टूल कर देता है।
कैसे इस्तेमाल करें
- अपना नाम वैसे ही लिखें जैसे फॉर्म में भर रहे हैं (ज़्यादातर अंग्रेज़ी CAPITAL में)।
- तारीख वह डालें जिस दिन फोटो खींची गई। टूल उसे DD/MM/YYYY में लिखता है।
- फॉर्म के हिसाब से साइज़ और KB चुनें, फिर फोटो डालें।
- ज़ूम और ऊपर-नीचे से चेहरा ठीक करें, हरा संदेश दिखे तो डाउनलोड करें।
ध्यान रखें
- फोटो खींचने की तारीख सच्ची लिखें। कई फॉर्म में फोटो Notification की तारीख से 3 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- नाम की स्पेलिंग वही रखें जो 10वीं की मार्कशीट और फॉर्म में है।
- अगर Notification नाम-तारीख नहीं माँगती, तो सादा फोटो ही लगाएँ — इसके लिए फोटो Resize टूल इस्तेमाल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या नाम हिंदी में लिख सकते हैं?
हाँ, टूल हिंदी अक्षर भी लिख देता है। लेकिन ज़्यादातर फॉर्म अंग्रेज़ी में भरे जाते हैं, इसलिए वही भाषा रखें जो फॉर्म में है।
नाम-तारीख वाली पट्टी फोटो का हिस्सा कितना लेती है?
फोटो की ऊँचाई का लगभग पाँचवाँ हिस्सा। चेहरा ऊपर के बाकी हिस्से में आता है, इसलिए ऊपर-नीचे वाली पट्टी से चेहरा थोड़ा ऊपर रखें।