यह टेस्ट रोज़ कैसे बदलता है?
हर रात 12 बजे (भारतीय समय) "पैराग्राफ" वाली सूची में हिंदी के 4 और English के 4 नए पैराग्राफ आ जाते हैं। आसान, मध्यम और कठिन — तीनों तरह के पैराग्राफ बारी-बारी से आते हैं, ताकि हर दिन कुछ नया मिले। जो पैराग्राफ एक बार आ गया, वह पूरे चक्र में दोबारा नहीं आता।
रोज़ अभ्यास का आसान तरीका
- पहला पैराग्राफ: 2 मिनट, शब्द-हाइलाइट चालू — हाथ गर्म करने के लिए।
- दूसरा पैराग्राफ: 5 मिनट, शब्द-हाइलाइट बंद।
- तीसरा पैराग्राफ: अपनी परीक्षा जितना समय (10 या 15 मिनट), Backspace बंद करके।
- चौथा पैराग्राफ: जिस भाषा या कीबोर्ड में कमज़ोर हैं, उसमें।
हर टेस्ट का नतीजा नीचे "पिछले नतीजे" में सेव होता है, ताकि आप हफ़्ते भर की प्रगति देख सकें। 1 मिनट से लंबे टेस्ट के बाद अपना स्पीड सर्टिफिकेट बनाकर WhatsApp पर शेयर भी कर सकते हैं।
अपना पैराग्राफ भी चलेगा
कोचिंग या किताब का पैराग्राफ है? सूची में नीचे "✍️ अपना पैराग्राफ डालें" चुनकर पेस्ट करें। Kruti Dev वाला टेक्स्ट (जैसे "Hkkjr ljdkj") भी अपने-आप हिंदी में बदल जाता है।