Mangal टाइपिंग टेस्ट (Inscript)

Mangal यानी Unicode हिंदी, Inscript कीबोर्ड से। यहाँ कंप्यूटर में कुछ इंस्टॉल किए बिना Inscript लेआउट पर अभ्यास करें।

05:00

Mangal और Inscript क्या है?

Mangal Windows का Unicode हिंदी फॉन्ट है और Inscript भारत सरकार का मानक हिंदी कीबोर्ड लेआउट। आजकल ज़्यादातर नए कंप्यूटर Unicode (Mangal) पर चलते हैं और कई भर्तियाँ हिंदी टाइपिंग के लिए Inscript का विकल्प देती हैं। Inscript में अक्षर उसी क्रम में टाइप होते हैं जैसे लिखे-बोले जाते हैं, इसलिए नए सीखने वालों के लिए यह आसान है।

Inscript की बनावट — याद रखने का आसान तरीका

  • बाएँ हाथ पर मात्राएँ: ो े ् ि ु (a s d f g) और ौ ै ा ी ू (q w e r t)।
  • दाएँ हाथ पर व्यंजन: प र क त च ट (h j k l ; ')।
  • Shift से स्वर और दूसरे व्यंजन: Shift + a = ओ, Shift + d = अ, Shift + k = ख, Shift + l = थ।
  • आधा अक्षर: व्यंजन + d (हलंत) + अगला व्यंजन — जैसे क्या = k d / e।

Inscript की मुख्य keys

Keyअक्षरKeyअक्षरKeyअक्षर
kकjरeा
cमmसfि
vनlतrी
hप/यsे
uहbवd् (हलंत)

टेस्ट के नीचे on-screen कीबोर्ड पर हर key का अक्षर लिखा है और अगली key पीली दिखती है।

अपने कंप्यूटर में Inscript कैसे चालू करें

Windows में Settings → Time & Language → Language → Add a language → हिंदी → Keyboard: "Hindi Traditional" (Inscript)। फिर Win + Space से English/हिंदी बदलें। इस पेज पर अभ्यास के लिए यह ज़रूरी नहीं।